भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
झुंझुनूं में सैनिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे होगा। इसी के साथ स्कूल के बच्चों के समर वैकेशन भी शुरू हो जाएंगे जो 7 जुलाई तक तक चलेंगे। हालांकि इस स्कूल की शुरुआत चूरू बाईपास रोड स्थित डाइट परिसर में 2 मई को हो गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को सैनिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन होगा। इसके लिए आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से आर्मी आर्डिनेंस कोर के मेजर जनरल कनन वी शिरकत करेंगे। समारोह में जिले के जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग भाग लेंगे। इस अवसर सैनिक स्कूल के बच्चों की ओर से चार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।