पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • वीडीओ, पंचायत प्रसार अधिकारी व बीडीओ 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर

वीडीओ, पंचायत प्रसार अधिकारी व बीडीओ 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

सरकार के साथ हुआ समझौता लागू करवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), पंचायत प्रसार अधिकारी व ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) सोमवार से तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। वीडीओ संघ के धर्मपाल सिंह व राजस्थान पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शीशराम डूडी ने बताया कि सेवा परिषद व सरकार के बीच जून 2017 को लिखित समझौता हुआ था। सरकार ने सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है। इसलिए विरोध स्वरूप राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के आह्वान पर आंदोलन के तहत संगठन के तीनों संघ 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मांग नहीं मानी गई तो 26 मई को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

नवलगढ़ | समझौते को लागू नहीं करने के विरोध में चल रहे आंदोलन के पांचवें चरण में सोमवार को कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष शीशराम डूडी ने बताया कि जिलेभर में समस्त पंचायत प्रसार अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामसेवकों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन किया। डूडी ने बताया कि आंदोलन को आने वाले दिनों में तेज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...