पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पानी के लिए महिलाओं का पौन घंटे तक एईएन कार्यालय पर कब्जा

पानी के लिए महिलाओं का पौन घंटे तक एईएन कार्यालय पर कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पर वार्ड 20 व 25 की महिलाओं ने पौन घंटे कब्जा जमाए रखा। महिलाएं वार्ड की डूंगर कॉलोनी में करीब तीन महीने से पानी नहीं आने की समस्या से परेशान थीं। सुबह करीब 11 बजे लामबंद होकर कार्यालय पहुंची महिलाओं ने अधिकारियों के नहीं मिलने पर टेबल-कुर्सियों पर बैठ कर्मचारियों को खूब उलाहने दिए। मामले की जानकारी मिलने पर पिलानी से चिड़ावा आए कार्यवाहक एईएन कैलाश पूनिया से वार्ड के लोगों ने समस्या समाधान में जानबूझकर देरी करने की शिकायत की। उन्होंने पुराना सार्वजनिक बोरवैल सूख जाने पर नये बोरवैल का बिजली कनेक्शन नहीं होने के बाबत सवालात भी किये। लोगों ने एईएन को ज्ञापन भी सौंपा, इसमें समस्या प्रभावित इलाके की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन बदलवाने व नये बोरवैल का कनेक्शन शीघ्र करवाकर उससे पाइप लाइन जोड़ने की मांग रखी। एईएन पूनिया ने वार्डवासियों से दो दिन की मोहलत मांगी। तब कहीं जाकर कार्यालय में जमे कॉलोनी के लोग वापस लौटे।

एईएन कार्यालय की कुर्सियों और टेबल पर जमकर बैठ गई महिलाएं

खबरें और भी हैं...