झुंझुनूं | राणी सती ट्रस्ट कर्मचारी संघ का पांचवां अधिवेशन शनिवार सुबह 10 बजे से राणी सती मंदिर सभागार में होगा। अध्यक्ष राजेंद्र सैनी व महामंत्री प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा और कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रूथला होंगे। बीएमएस के जिलाध्यक्ष श्याम लाल सैनी और महामंत्री रामगोपाल शर्मा मुख्य वक्ता होंगे।