पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पपूरना में युवक से सरियों से मारपीट कर सोने की चेन और रुपए छीने

पपूरना में युवक से सरियों से मारपीट कर सोने की चेन और रुपए छीने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | पपूरना में रात्रि में एक युवक के साथ पांच-सात युवकों ने मारपीट कर सोने की चेन व रुपए निकाल कर ले गए। लालोढ़ा निवासी जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि गुरुवार रात जयपुर से आ रहा था। 10 बजे पपूरना स्टैंड पर बस से उतरा। वहां आए लालोढ़ा के रणवीर मीणा एवं आठ-दस अन्य युवकों ने लाठी-सरियों से उससे मारपीट की। उसके जेब से 4 हजार 670 रुपए निकाल लिए और गले से सोने की चेन तोड़ कर ले गए। जितेंद्र ने घर जाकर परिजनों को घटना से अवगत करवाया और शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने आकर रिपोर्ट दी।

खबरें और भी हैं...