नवलगढ़ | वार्ड 23 व 24 में नगरपालिका की ओर से बनाई गई सीसी सड़क का लोकार्पण रविवार को विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड को सड़कों से जोड़ा गया है, लोगों की डिमांड पर प्रत्येक वार्ड में सड़कें बनाई गई है। कुमावत समाज के अध्यक्ष रतनलाल दादरवाल, बाबूलाल खटीक, जगदीश दायमा, रामू दायमा, सांवरमल कुमावत, कमल खटीक व राकेश दायमा विशिष्ट अतिथि थे। वार्ड पार्षद एडवोकेट बाबूलाल वर्मा ने दावा किया कि 70 वर्षों में वार्ड 23 में पहली बार सड़क बनी है। इस मौके पर सुरेश कुमावत, सोनू दायमा, विजय, राकेश कुमावत, अशोक कुमावत, नरेंद्र कुमावत आदि मौजूद थे।