पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेकेदार पर मनमर्जी का आरोप, काम रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़. सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते लोग।

नवलगढ़ | ग्राम पंचायत चेलासी के लोगों ने बलवंतपुरा-चेलासी रोड का निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को सड़क का काम बंद करवा दिया। मुनेष सैनी व प्रकाश महण ने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार सड़क का काम नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने नदी के पाट पर नाला डालकर सड़क बनाने की मांग की है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस मौके पर रणवीरसिंह भाटी, प्रमोद शर्मा, नरेश, रामनिवास जांगिड़, बाबूलाल महण, महावीरसिंह, विश्वंभरदयाल सैनी, जुगलकिशोर, सुरजीत, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...