झुंझुनूं | झुंझुनूं में वैसे तो सैनिक स्कूल की शुरुआत चूरू बाईपास रोड स्थित डाइट परिसर में 2 मई को हो गई थी, लेकिन इसका विधिवत उद्घाटन 22 मई को होगा। इसी के साथ स्कूल के बच्चों के समर वैकेशन भी शुरू हो जाएंगे, जो 7 जुलाई तक तक चलेंगे। प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को विधिवत उद्घाटन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से आर्मी आर्डिनेंस कोर के मेजर जनरल कनन वी शिरकत करेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होकर करीब दो घंटे चलेगा।