भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं
शहीद परमवीर पीरू सिंह के सौवें जन्म दिन पर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम हुआ। लायंस क्लब और पूर्व सैनिक परिवार की ओर से पीरू सिंह सर्किल पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। पीरू सिंह रामावि में सभा कर शहीद को याद किया गया। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ के गोपाल सिंह राठौड़ की ओर से पीरू सिंह के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। पीरू सिंह शेखावत जन्म शताब्दी समारोह समिति की ओर से पीरू सिंह सर्किल पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि पीरू सिंह ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए देश की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। आरएएस राजेंद्र सिंह सौंथली ने कहा कि पीरू सिंह को परमवीर चक्र मिलना जिले के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर गोपाल सिंह राठौड़, लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल श्रवण केजड़ीवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, सचिव भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कार्यक्रम संयोजक डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, रीजनल चेयरमैन अशोक सोनी, जोन चेयरमैन पूर्ण मल सैनी, डाइट प्राचार्य सुभाष महलावत, राजपाल फोगाट, कैप्टन मोहनलाल, रामबाबू चनानिया, ओमप्रकाश जांगिड़, किशन लाल जांगिड़, रामचंद्र तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, विश्वनाथ सोनी, विक्रम सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह, यशवर्द्धन सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।