पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • लांबा कोचिंग में सेना भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का सम्मान

लांबा कोचिंग में सेना भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | लांबा कोचिंग कॉलेज में सेना भर्ती में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान किया। निदेशक शुभकरण लांबा ने बताया कि संस्था के 202 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि सफल व्यक्ति बदलाव से नहीं डरता, आगे की सोचता है, स्वयं पर नियंत्रण रखता है, अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करता है। पूर्व आईएएस विजय भारती ने कहा कि सफल व्यक्ति दूसरों की सफलता से ईष्या नहीं करते बल्कि उनकी सफलता में शामिल होकर सीखने की कोशिश करते है। शिक्षाविद टेकचंद शर्मा ने भी विचार रखे। समारोह को रतन लाल, सतपाल धायल, प्रिंसिपल संजय सोमरा, पटेल छात्रावास संचालक सुरेंद्र सिंह सोहू, प्रमोद पूनिया व चंद्र प्रकाश शास्त्री ने सं‍बोधित किया। संचालन महावीर सिंह चारण ने किया।

खबरें और भी हैं...