पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • एक दर्जन युवकों के खिलाफ लाठी सरियों से मारपीट का मामला दर्ज

एक दर्जन युवकों के खिलाफ लाठी-सरियों से मारपीट का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पपूरना निवासी एक युवक ने दो नामजद सहित करीब एक दर्जन युवकों के खिलाफ लाठी-सरियों से मारपीट कर सोने की चेन व रुपए छीन ले जाने का मामला दर्ज कराया है। खेतड़ी थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि रामकुमारपुरा निवासी जितेंद्र कुमार मीणा ने रिपोर्ट दी है कि गुरुवार रात वह जयपुर से आ रहा था। करीब 10 बजे पपूरना स्टैंड पर बस से उतरा ही था कि वहां मौजूद लालोढ़ा के रणवीर मीणा व तुलसीराम मीणा तथा आठ-दस अन्य ने लाठी-सरियों से मारपीट शुरू कर दी। जेब से 4670 रुपए निकाल लिए। गले से सोने की चेन भी तोड़ ले गए। बाद में आरोपी तीन बाइकों पर भाग गए। जितेंद्र ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...