पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सफाई कर्मचारियों के पद पर वाल्मीकि समाज के लोगों को नियुक्ति देने की मांग

सफाई कर्मचारियों के पद पर वाल्मीकि समाज के लोगों को नियुक्ति देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़. सांसद पति सुरेंद्र अहलावत को ज्ञापन देते वाल्मीकि समाज के युवा।

भास्कर न्यूज | सूरजगढ़

वाल्मीकि समाज ने नगरपालिका में सफाईकर्मियों के पदों पर वाल्मीकि समाज के लोगों को नियुक्ति देने की मांग उठाई है। समाज के विजय चंदेलिया, कालूराम चांवरिया, धर्मवीर, कैलाशचंद्र, महेंद्र, रवि, विनोद, राजकुमार आदि के नेतृत्व में युवाओं ने सांसद निवास पहुंचकर सांसद पति सुरेंद्र अहलावत के मार्फत सांसद को ज्ञापन देकर नगरपालिका में सफाईकर्मियों के पदों पर उनके समाज के लोगों को ही भर्ती करवाने की मांग की। मांगपत्र में बताया कि सफाईकर्मियों के नए पदों के लिए वाल्मीकि समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी आवेदन किया है जिससे उनके समाज के लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है।

खबरें और भी हैं...