चिड़ावा | देवस्थान बोर्ड के चेयरमैन एसडी शर्मा चिड़ावा आए। परशुराम भवन में बोर्ड के चेयरमैन एवं साथ आए राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश पदाधिकारी मधुसूदन शर्मा, दीक्षांत शर्मा, ललित मिश्रा और लोकेंद्र शर्मा का समाज के लोगों ने सम्मान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा, सतीश शर्मा ओजटूवाला व पुष्करलाल मिश्रा के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाली मेधावी बालिका वंशिका शर्मा व उनकेे माता-पिता का सम्मान किया। कार्यक्रम में ब्रह्म चैतन्य संस्थान के सुशील पदमपुरिया, पूर्व पार्षद महेश शर्मा धन्ना, सत्येंद्र कौशिक, प्रमोद अरडावतिया, अनिल शर्मा अनमोल आदि मौजूद थे।