पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बबाई में आज निकलेगी 501 कलशों की शोभायात्रा, मारुति महायज्ञ शुरू होगा

बबाई में आज निकलेगी 501 कलशों की शोभायात्रा, मारुति महायज्ञ शुरू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बबाई में 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ सोमवार से शुरू होगा। संत विनोददास महाराज ने बताया कि सुबह आठ बजे बड़ा मंदिर पूरघोड़ा से 501 महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालेंगी। कलश यात्रा के साथ-साथ साधु-संतों का अखाड़ा करतब दिखाते हुए चलेगा। बावड़ी बालाजी मंदिर के पास यज्ञ स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई। यज्ञशाला का जगदगुरु बाहुबल द्वाराचार्य बलदेवाचार्य महाराज दाऊधाम ने निरीक्षण किया।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर सवा 11 बजे प्रवेश करेगी। 22 मई को सुबह सवा 8 बजे अग्नि स्थापना की जाएगी। नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक वेद मंत्राेच्चारण के साथ महायज्ञ में 33 जोड़े आहुतियां देंगे। महायज्ञ में प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक रामकथा का वाचन बाल भरत व्यास अयोध्यावाले करेंगे। शाम 6 बजे से 7 बजे तक संत प्रवचन होंगे। रात 10.30 बजे वृंदावन व मथुरा के कलाकार रासलीला एवं सजीव झांकियों की प्रस्तुति देंगे।

मंड्रेला | चंपावत शक्ति माता मंदिर में भागवत कथा में दूसरे दिन कथावाचक हेतराम पाठक महाराज ने कहा कि आज मनुष्य मैं के चक्कर में फंसा हुआ है, यही मनुष्य के पतन का कारण है। महाराज ने कहा कि भक्तों की रक्षा के लिए भगवान ने इस कलयुग में अवतार लिए। अपने भक्त की सुरक्षा का भार किसी अन्य को देने की बजाय भगवान स्वयं उनकी रक्षा करते है। भगवान की नजर में भक्त ही उसका सच्चा व प्यारा प्रेमी है। महाराज ने ध्रुव चरित की व्याख्या में कहा कि भक्ति तो ध्रुव जैसी होनी चाहिए।

महायज्ञ में प्रतिदिन 11 से 3 बजे तक रामकथा का वाचन होगा

खेतड़ी. बबाई में बावड़ी बालाजी धाम पर 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ के लिए तैयार यज्ञशाला।

बागोरा के श्रीराम महायज्ञ में 11 हजार आहुतियां दीं

इंद्रपुरा | बागोरा शीतला मंदिर के पास सीताराम आश्रम में नौ दिवसीय नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में रविवार को स्थापित देवताओं का हवन पुरुष सुक्त एवं श्रीराम मंत्र से ग्यारह हजार आहुतियां दी गई। श्रीरामदासजी महाराज के सानिध्य एवं यज्ञाचार्य पंडित केदार शर्मा के आयार्यात्व में महायज्ञ में मुख्य यजमान बलदेव सैनी खंडेला, सांवरमल सैनी, लक्ष्मणसिंह, साधुराम सैनी, सुंडाराम सैनी, बंशीधर, मदनलाल, रूड़ाराम गुर्जर, छोटूराम, पन्नालाल सैनी, भोलाराम सैनी, पवन आदि जोड़ों ने आहुति दी। इस अवसर पर अवधेशदासजी महाराज, हरिदासजी, भगवानदास जी, श्रवण, संदीप, जयप्रकाश, विश्वनाथ, सुनील, विष्णु, महेंद्र, राजेंद्र सिंह, नेकीराम आदि मौजूद थे।

तारपुरा में कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगी कथा

खिरोड़ | तारपुरा स्थित शिव मंदिर मठ में सोमवार से भागवत कथा शुरू होगी। देवकीनंदन महेश कुमार दाधीच के सौजन्य से होने वाले कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी। महेशकुमार दाधीच ने कथा प्रवचन वृंदावन के वेदांताचार्य स्वामी रामानुजाचार्य करेंगे। समय दोपहर सवा 12 से शाम सवा 5 बजे है।

नर नारायण मंदिर में आज शुरू होगी भागवत कथा

झुंझुनूं | तीन नंबर रोड स्थित नर नारायण मंदिर परिसर के नर्मदा अतिथि भवन में सोमवार को भागवत कथा शुरू होगी। मुनि आश्रम से सुबह सवा आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक पुष्पा बाल मुकुंद स्वामी ने बताया कि कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...