पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • युवा विकास समिति ने पंछियों के लिए लगाए परिंडे, पानी भरने की ली शपथ

युवा विकास समिति ने पंछियों के लिए लगाए परिंडे, पानी भरने की ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | खेमी शक्ति रोड स्थित मुनि आश्रम में रविवार को युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। दैनिक भास्कर के अभियान ‘आइए बने पंछियों का सहारा’ के तहत कार्यकर्ताओं ने मुनि आश्रम में परिंडे लगाए। इसके बाद महेश टॉकीज, पंचदेव मंदिर व आस पास के क्षेत्र में परिंडे बांधे। कार्यकर्ताओं ने परिंडे लगा कर रोज पानी और चुग्गा डालने की शपथ ली। समिति के अध्यक्ष हवा सिंह कटेवा ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा तीन दिन कई जगह परिंडे लगाए जाएंगे। इस मौके पर संजीव चाहर, अनुज फोगाट, पंकज ठठेरा, संजय जांगिड़, प्रतीक चाहर, कृष्ण चाहर, नरेंद्र शर्मा, निरंजन लाल केडिया, राकेश शर्मा, सुभाष जांगिड़, मनोज मोदी, अनिल खाजपुरिया, प्रदीप महमिया, कमलकांत महमिया, दीपक कुलहरी, संदीप महमिया, लालचंद मेघवाल व विक्रम देव सैनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...