झुंझुनूं | किसानों की मांगों को मनवाने के लिए भारतीय किसान संघ सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना देकर प्रदर्शन करेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप शास्त्री ने बताया कि किसानों को पिछले वर्ष का मुआवजा दिलवाने, कर्ज माफी दिलवाने सहित अन्य मांगें मनवाने के लिए सुबह दस बजे से धरना शुरू होगा। इसके बाद 22 मई से 25 मई तक तहसील केंद्रों पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा।