खेतड़ी | पुलिस ने अवैध संचालन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बबाई बाइपास पर कार्रवाई कर करते हुए 34 वाहनों के चालान काटे। खेतड़ी थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि लोक परिवहन सेवा की चार बसों, ओवरलोड 26 डंपरों व बिना हेलमेट बाइक चलाते चार जनों के चालान काटे गए। चालानों से 8500 रुपए राजस्व वसूला गया।