सूरजगढ़ | बेसहारा पशुधन की सेवा में जुटी संस्था गोरक्षा सेवा समिति के प्रयासों से एक सांड के पेट से करीब आधा क्विंटल प्लास्टिक की थैलिया निकाली गई। अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे सांड को समिति के कार्यकर्ता अपने अस्थाई गो अस्पताल ले गए। पशु चिकित्सक सवाईसिंह ने पेट में प्लास्टिक की थैलियां होने की बात कही। कार्यकर्ता रमेश सैनी, संजय चोटिया, मनीष सैनी, प्रदीप, दलीप भाटी, विक्रम, संदीप, नरेंद्र, रवि आदि के सहयोग से सांड के पेट से डॉ. सवाईसिंह ने करीब 40-50 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां व अन्य कचरा निकालकर उपचार किया।