पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली ठेकेदार सहित 3 के खिलाफ मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि क्यामसर निवासी मूलचंद मीणा ने रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा राजपाल बिजली निगम में तार खिंचाई कार्य के ठेकेदार रामसिंह व सुपरवाइजर दलबीर मान के अधीन काम करता था। वे लोग 15 मई को नानूवाली बावड़ी में तार खींचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारी ने सप्लाई चालू कर दी। करंट से राजपाल पोल पर से गिर गया। इलाज के लिए उसे खेतड़ी के अजीत अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। राजपाल फिलहाल जयपुर में उपचाराधीन है। मूलचंद ने इस संबंध में ठेकेदार रामसिंह, सुपरवाइजर दलबीर मान व बिजली कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही से काम करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...