झुंझुनूं | अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बीएम भामू को शनिवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मान किया गया। भामू को यह सम्मान विशिष्ट सेवा एवं समाज की उन्नति में योगदान के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भामू को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सीआर चौधरी, बंशीधर बाजिया, अजय सिंह किलक सहित मंत्रीगण व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।