पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 18 ट्राई साइकिल व व्हील चेयर बांटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं, ताल्लुका विधिक सेवा समिति व सेवा ज्योति की ओर से रविवार को सूर्य मंडल खेल मैदान में मेगा विधिक सेवा शिविर आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए डीजे अशोक कुमार जैन ने राज्य व केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की डिप्टी सेक्रेट्री तोषिता मालानी ने शिविर के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। डीएलएसए की सचिव मधु हिसारिया, कलेक्टर दिनेश कुमार यादव व एसपी मनीष अग्रवाल विशिष्ट अतिथि थे।

बिजली निगम की ओर से 34 लोगों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत लाभ प्रदान किए गए एवं 2050 एलईडी बल्ब वितरित किए गए। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा 20 भामाशाह डिजिटल किट, नगरपालिका नवलगढ़ की ओर से 22 स्टेट ग्रांट पट्टे, चार कृषि भूमि नियमन पट्टे, श्रम विभाग की ओर से 11 लोगों को शुभ शक्ति योजना के तहत 55000 रुपए के चेक, छात्रवृति योजना के तहत नौ लाभार्थियों को लाभ प्रदान किये गये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 18 ट्राइसाइकिल व व्हील चेयर प्रदान की गई। शिक्षा विभाग की ओर से तीन लेपटॉप विद्यार्थियों को वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 312 पेंशन 1400 खाद्य सुरक्षा में 175 मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 35 वृद्धावस्था विधवा व विकलांग पेंशन जारी की गई। चौखानी गैस एजेंसी की ओर से उज्जवला गैस योजना के तहत 52 गैस कनेक्शन बांटे गए। नगर पालिका मुकुंदगढ़ द्वारा पांच आवासीय पट्टे बांटे गए। कृषि विभाग की ओर से 250 सोयल हैल्थ कार्ड, पशुपालन पशुपालन विभाग द्वारा भामाशाह पशु बीमा योजना के तहत 112 पशु व 37 पशुपालकों की बीमा की गई। इसके अलावा कई विभागों की ओर से लोगों को सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर प्रधान गजाधर ढाका, एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा, डिप्टी प्रभातीलाल, एसीजेएम मोहनलाल सोनी, ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ज्ञानेद्रसिंह, कार्यवाह बीडीओ सुखदेव मंडावरिया, सेवाज्योति के जितेंद्र यादव, संजय शर्मा, दिलीप चौखानी, एडवोकेट राजेंद्रसिंह आर्य, ओमप्रकाश मिंतर, नरेंद्रसिंह जाखल, आनंदीलाल सैनी, पार्षद अदनान खत्री, मोइनुदीन खान, विकेश रॉयल, भवानीसिंह आदि मौजूद थे।

नवलगढ़. लेपटॉप का वितरण करते हुए अधिकारी।

खबरें और भी हैं...