पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कथावाचक ने कहा एकाग्रचित्त होकर कथा सुनने से मनुष्य का मोह नष्ट होगा

कथावाचक ने कहा-एकाग्रचित्त होकर कथा सुनने से मनुष्य का मोह नष्ट होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं

प्रभात फेरी परिवार की ओर से फौज का मोहल्ला में पुरुषोत्तम मास सत्संग पर्व मनाया जा रहा है। सुबह गीता ज्ञान व दोपहर बाद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान रविवार को हरिशरण महाराज ने कहा कि एकाग्रचित्त होकर कथा श्रवण करना चाहिए ताकि मनुष्य का मोह नष्ट हो सके। प्रभात फेरी परिवार के शशिकांत पंसारी ने बताया कि 13 जून तक चलने वाले पुरुषोत्तम मास सत्संग कार्यक्रम में सुबह आठ बजे से गीता व दोपहर तीन बजे से भागवत कथा होगी। कथा के दौरान मुख्य यजमान ओमप्रकाश बड़ा गांव वाला, अरुण, अनिल, गिरधारी, मुरारीलाल चौधरी, विजय कुमार, ताराचंद गुप्ता, सुभाष क्यामसरिया, विनोद केडिया, मुरारी रूंगटा, संतोष देवी, प्रेमलता, सविता, संगीता, रेखा, नेहा, कुंदन सिंगड़ोदिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

इधर, मुनि आश्रम स्थित सुंवादेवी डूंगरमल पाटोदिया सभागृह में आयोजित कथा के दूसरे दिन भीष्म व कुंती स्तुति की कथा हुई। कथा वाचक वृंदावन के डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने मंगलाचरण के बाद विदुर चरित्र कथा का भी वर्णन किया। आयोजक परिवार के राजेंद्र ने बताया कि सोमवार को कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़भरत व प्रहलाद चरित्र की कथा होगी। इस दौरान आत्म मुनि महाराज, राजेंद्र, विमलेश, दीपक, शिवनारायण, कंचन, प्रदीप, ओमप्रकाश, पवन कुमार, शिवरतन, श्रवण गणेश आदि मौजूद थे।

फौज का मोहल्ला में चल रहा है पुरुषोत्तम मास सत्संग पर्व

झुंझुनूं . फौज का मोहल्ला में पुरुषोत्तम मास सत्संग पर्व में कथा के दौरान उपस्थित महिलाएं।

बबाई में 501 कलशों की शोभायात्रा आज, मारुति महायज्ञ शुरू होगा

खेतड़ी/बबाई | बबाई में 11 कुंडीय मारुति महायज्ञ सोमवार से शुरू होगा। संत विनोददास महाराज ने बताया कि सुबह आठ बजे बड़ा मंदिर पूरघोड़ा से 501 महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालेंगी। कलश यात्रा के साथ-साथ साधु-संतों का अखाड़ा करतब दिखाते हुए चलेगा। बावड़ी बालाजी मंदिर के पास यज्ञ स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई। यज्ञशाला का जगदगुरु बाहुबल द्वाराचार्य बलदेवाचार्य महाराज दाऊधाम ने निरीक्षण किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर सवा 11 बजे प्रवेश करेगी। 22 मई को सुबह सवा 8 बजे अग्नि स्थापना की जाएगी। नौ दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक वेद मंत्राेच्चारण के साथ महायज्ञ में 33 जोड़े आहुतियां देंगे। महायज्ञ में प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक रामकथा का वाचन बाल भरत व्यास अयोध्यावाले करेंगे। शाम 6 बजे से 7 बजे तक संत प्रवचन होंगे। रात 10.30 बजे वृंदावन व मथुरा के कलाकार रासलीला एवं सजीव झांकियों की प्रस्तुति देंगे।

मंड्रेला | चंपावत शक्ति माता मंदिर में भागवत कथा में दूसरे दिन कथावाचक हेतराम पाठक महाराज ने कहा कि आज मनुष्य मैं के चक्कर में फंसा हुआ है, यही मनुष्य के पतन का कारण है। महाराज ने कहा कि भक्तों की रक्षा के लिए भगवान ने इस कलयुग में अवतार लिए। अपने भक्त की सुरक्षा का भार किसी अन्य को देने की बजाय भगवान स्वयं उनकी रक्षा करते है। भगवान की नजर में भक्त ही उसका सच्चा व प्यारा प्रेमी है। महाराज ने ध्रुव चरित की व्याख्या में कहा कि भक्ति तो ध्रुव जैसी होनी चाहिए।

नर नारायण मंदिर में आज शुरू होगी भागवत कथा

झुंझुनूं | तीन नंबर रोड स्थित नर नारायण मंदिर परिसर के नर्मदा अतिथि भवन में सोमवार को भागवत कथा शुरू होगी। मुनि आश्रम से सुबह सवा आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक पुष्पा बाल मुकुंद स्वामी ने बताया कि कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।

खबरें और भी हैं...