झुंझुनूं. युगल दर्पण स्मारिका का विमोचन करते अतिथि।
झुंझुनूं | गौड़ ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय स्तरीय परिचय सम्मेलन रविवार को परशुराम भवन विद्याधर नगर सेक्टर चार जयपुर में हुआ। गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित व संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि सम्मेलन में कनाड़ा, आस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित देशभर के 500 अविवाहित युवक युवतियां शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार हरितवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया, महिला प्रांतीय अध्यक्ष मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बासोतिया, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर महमिया, जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने युगल दर्पण स्मारिका का विमोचन किया गया। पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन के लिए जिले से 76 युवक युवतियों ने रजिस्ट्रेशन किया था।