पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जाट महासभा की बैठक में ढेवा की ढाणी का नाम बदलने का विरोध

जाट महासभा की बैठक में ढेवा की ढाणी का नाम बदलने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरोड़ | ढेवा की ढाणी में जाट महासभा नवलगढ़ के अध्यक्ष महावीरप्रसाद भामू की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज की दिशा व दशा पर मंथन किया गया। ढेवा की ढाणी ग्राम पंचायत का नाम बदलकर गिरधरपुरा शाहपुरा किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर समाज के विकास पर बल दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का नाम बदलने के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रधान गजाधर ढाका व कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश चौधरी, पूर्व प्रधान विद्याधर ओलखा, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष रामावतार महला, खिरोड़ के पूर्व सरपंच सतीश भींचर, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष तारादेवी पूनिया, सुभीता सीगड़, बीरबलसिंह गोदारा ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...