मानसगान... जोरातराई में सुन रहे श्रीराम कथा
मानसगान... जोरातराई में सुन रहे श्रीराम कथा
जीजामगांव | अमर ज्योति मानस मंडली द्वारा जोरातराई (अ ) में आयोजित श्रीराम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा वाचक राजहंस भरतद्वाज सोनसाय टोला अम्बागढ़ चौकी राजनांदगांव वाले हैं। उन्होंने शनिवार को सती जन्म, भगवान शंकर के प्रति श्रद्धा तथा शिव विवाह प्रसंग पर प्रकाश डाला। कथा सुनने पंचम पाल, रोहित साहू,नेमी साहू, भगुन रात्रे, सुंदर पाल, प्रकाश निषाद, मनहरण पाल, प्यारे पाल, गोपाल राजपूत, ईश्वर निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।