जयंती...बाबा साहब ने आगे बढ़ने का दिखाया रास्ता
जीजामगांव। डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती ग्राम अंवरी में मनाई गई। सरपंच टेमीन पटेला ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि वर्गहीन समाज गढ़ने से पहले समाज को जातिविहीन बनाना होगा। बाबा साहब ने समाज के कमजोर तबके को स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। पंचायत सचिव रामकुमार बंजारे ने 5 मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोकेश गायकवाड़, मूलचंद चंदेल, सेवकराम तारक, उदयचरण बंजारे, फलेन्द्र ध्रुव, डाकेश्वर साहू समेत सभी पंच, महिला कमांडो सदस्य व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।