पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन युवकों ने दुकान से चुराए 8 हजार, दो काबू

तीन युवकों ने दुकान से चुराए 8 हजार, दो काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | ढाठरथ में परचून की दुकान के अंदर से ठंडे उठाने गई महिला दुकानदार तो तीन युवकों ने अलमारी में रखे बैग से आठ हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ढाठरथ निवासी गीता ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी अलेवा रोड पर परचून की दुकान है। गुरुवार को उसका लड़का घर गया हुआ था और वह दुकान पर थी। इस दौरान बाइक पर तीन व्यक्ति ढाठरथ निवासी आकाश उर्फ कालिया, देवेंद्र तथा लक्की दुकान पर आए और ठंडे मांगे। वह ठंडे लेने के लिए दुकान के अंदर गई। इस दौरान इन लोगों ने दुकान में बनी अलमारी में रखे बैग में से आठ हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी आकाश उर्फ कालिया तथा देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...