पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गवाही पक्ष में न देने पर दी जान से मारने की धमकी

गवाही पक्ष में न देने पर दी जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | गांगोली गांव में गवाही पक्ष में न देने पर कुछ लोगों ने किराए पर रह रहे लोगों को अपहरण व जान से मारने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला बागपत तहसील बड़ौत के छपरौली थाना के गांव टांडा हाल गांगोली गांव निवासी नौशाद ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह गांगोली गांव में किराये के मकान में रहता है। इस मकान में उसके साथ शकील, दिलशाद, आरिफ, तौफिक भी रहते हैं। 13 अप्रैल की शाम को वह घर पर थे। इसी दौरान उनके गांव उत्तर प्रदेश के टांडानिवासी नवाब व चार अन्य युवक उसके घर पर आए और बोले कि शकील, दिलशाद, आरिफ कौन है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उसके भाई के खिलाफ उन्होंने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। वह उनका अपहरण करने आए हैं और यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। यदि उनके पक्ष में बयान दोगे तो छोड़ दिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नवाब सहित चार अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...