शोभायात्रा में बाइकों का काफिला निकाल मनाई आम्बेडकर जयंती
गुरु रविदास सेवक दल ने डॉक्टर बीआर आम्बेडकर की 127वी जयंती पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में मोटरसाइकिलों का काफिला सुंदर नगर नरवाना रोड से चलकर बाबा साहेब आम्बेडकर चौक रानी तालाब पर पहुंचा और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा का नेतृत्व देशराज सरोहा ने किया। समाजसेवी देशराज सरोहा ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी भारत के दलित समाज को आजादी नहीं है क्योंकि उनके साथ आए दिन उत्पीड़न किया जाता है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं होती आज दलित समाज जो है जिला सचिवालय पर धरने पर बैठने पर मजबूर है लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं और मनुस्मृति को लागू करना चाहते हैं अगर यह लोग ऐसा करेंगे तो दलित समाज उनके विरोध में सड़कों पर नजर आएगा।
उन्होंने कहा कि दलित समाज के लोग सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। इस मौके पर धर्मपाल सिंहमार, कमल चौहान, रणबीर सिंह ढाठरथ, वेद प्रकाश पातलान, सुभाष झांज, प्रीतम सिंह, अंजना अटवाल, मदन धनवाल मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने कुपोषण निवारण दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब की जयंती : स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को कुपोषण निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा, सुपरवाइजर माया देवी व रामकुमार जांगड़ा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर की टपरीवास काॅलोनी, राम कालोनी, बुढ़ा बाबा बस्ती, हकीकत नगर, चंद्रलोक काॅलोनी, जोगेंद्र नगर, श्याम नगर, शिवपुरी काॅलोनी, हरिजन बस्ती, आश्रम बस्ती, दुर्गा काॅलोनी सहित कई काॅलोनियों में नुक्कड़ बैठक कर महिलाओं को कुपोषण से बचने व पौष्टिक आहार लेने की जानकारी दी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को समय पर पौष्टिक आहार लेने व जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी, मंजू रानी, पूनम, सीता देवी, सुमन, राधा रानी, सूरजमुखी, रानी देवी, मुकेश रानी, नीलम, जगदीप, सुमन, राजरानी, मंजू, मुकेश कुमारी, सविता, दर्शना, अंजू, उर्मिला, अमीना, आरती, गुरनाम सोनिया, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
जींद. आम्बेडकर जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकालते गुरु रविदास सेवक दल के सदस्य।
‘बाबा साहेब ने पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए’
जींद | इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस जिला प्रधान कृष्ण राठी की अध्यक्षता में मनाया। अंबेडकर के जन्मोत्सव पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा बाबा साहेब ने पिछड़े वर्ग के लिए उत्थान के लिए कार्य किए। इस अवसर पर विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, अशोक गोयल, राममेहर दनौदा, छबीलदास पातलान, सतीश जैन, नीरू बंसल, सुमित्रा देवी, झंडूराम चौहान, गंगाराम रामराय, सतबीर पड़ाना, मदनलाल धानक, ओम मनोहरपुर, अरूण सौदा व गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
‘आम्बेडकर का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा’
जींद | भवन निर्माण कामगार यूनि यन हरियाणा इकाई कमेटी जलालपुर कलां और दलित अधिकार मंच ने संयुक्त रूप से अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर गांव जलालपुर कलां में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल व राजेश ने की। इस मौके पर दलित अधिकार मंच के राज्य सह संयोजक सोहनदास ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने गरीब, पिछड़े, दलितों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के हकों के लिए संघर्ष किया।