आप पार्टी ने दिया सेक्टरवासियों को समर्थन
जींद | अंबेडकर जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार पहल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर हमेशा चलते रहेंगे। उन्होंने संविधान देकर भारत को नया जीवन दिया। माल्यार्पण करने के बाद आप पार्टी नेताओं ने हुडा कार्यालय में इनहांसमेंट रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे सेक्टरवासियों से मुलाकात की और उनके आंदोलन का समर्थन किया। हलका अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंसल ने कहा कि बीजेपी सरकार बिना किसी वजह के लोगों को परेशान कर रही है। इस मौके पर हरीश मित्तल, प्रदीप कुमार, सतबीर सिंह, अशोक कटारिया व बंटी मौजूद रहे।