पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 500 लोग दो दिन लगाएंगे ध्यान, करेंगे प्राणायाम

500 लोग दो दिन लगाएंगे ध्यान, करेंगे प्राणायाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को दो दिवसीय ध्यान महायज्ञ शुरू हुआ। इसमें करीब 500 लोग ध्यान लगाएंगे और प्राणायाम करेंगे। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ध्यान महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, जवाहर सैनी, अमरपाल राणा, स्वामी राघवानंद, डाॅ. ओपी पहल, ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री, एसपी डाॅ. अरुण सिंह, एसडीएम वीरेंद्र सहरावत समेत कई अधिकारियों ने ध्यान महायज्ञ में हिस्सा लिया।

वित्त मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को जीवन भर सद्कर्म करने चाहिए। ऐसा करके व्यक्ति मानवता का भला तो करता ही है साथ ही अपने आने वाले जन्मों को भी सुधार लेता है, क्योंकि परमात्मा कर्मों के हिसाब से ही जन्म देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को यम, नियम, आसन, प्रणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि के सिद्धांत पर जीवन व्यतीत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ध्यान जीवन की दशा एवं दिशा बदल सकता है। ध्यान में असीमित शक्ति होती है। व्यक्ति को ध्यान अवश्य करना चाहिए। ध्यान करने से जीवन को सही दिशा प्रदान होती है। ध्यान करने से सभी समस्याओं का समाधान संभव है।

उन्होंने कहा कि शरीर एक मकान की तरह होता है, जिसमें आत्मा कुछ समय बिताकर अपनी यात्रा पर निकल जाती है। ध्यान साधक डॉ. संगीता नेहरा ने ध्यान के संबंध में बताया कि यह परमात्मा से आत्मा को मिलाने का सबसे अच्छा साधन है। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री ने उपस्थित लोगों को ध्यान करने की विधि भी बताई। उन्होंने कार्यक्रम में ही लोगों को ध्यान भी करवाया।

ध्यान महायज्ञ
महिला काॅलेज में दो दिवसीय ध्यान महायज्ञ का वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किया शुभारंभ
ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री ने लोगों को ध्यान करने का किया आह्वान
जींद. राजकीय महिला काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में ध्यान लगाते हुए वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व अन्य।

खबरें और भी हैं...