सरकार की नीतियों के विरोध में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ में रोष
जींद. बैठक में रोष जताते उपस्थित कंप्यूटर प्रोफेशनल। फोटो | भास्कर
जींद | कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा की जींद इकाई की बैठक रामाकृष्णा मंदिर हाउसिंग बोर्ड में प्रधान अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें नरवाना, उचाना, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, अलेवा, सफीदों व जींद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सरकार की कर्मचारी नीतियों पर संघ ने नारेबाजी की।
बैठक में कंप्यूटर प्रोफेशनल ने मांगों के प्रति सरकार के उदासीपूर्ण रवैये को देखते हुए 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उप-प्रधान राजेश गौतम ने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं, जिसके तहत संघ 7 जनवरी को जिला करनाल में मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस पर ज्ञापन देने गया था, जहां उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में संघ द्वारा अगले दिन 8 जनवरी को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय हड़ताल करके ज्ञापन देकर सरकार से अनुरोध किया कि कंप्यूटर प्रोफेशनल की मांगों का समाधान किया जाए। लेकिन सरकार की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बैठक में पुष्पा रानी, सत्यनारायण, रोहताश, पवन, सुरेंद्र, कुलबीर, राजेश, सतीश, मदन, नितिन, सुखविंद्र, रामकेश, सोनू शर्मा, शीशपाल, बंसीधर, मोहित, नरेश, वेद प्रकाश, चांदबाली, बबलू, विनोद, अशोक, बलकार, मुनीम ने मुख्य रूप से भाग लिया।
आज से बेमियादी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया