पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाने में अंत्योदय सेवा केंद्र रहेंगे सहायक : अभिमन्यु

योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाने में अंत्योदय सेवा केंद्र रहेंगे सहायक : अभिमन्यु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कमजोर व्यक्ति को ताकतवर बनाने का काम डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने किया है। उन्होंने जीवन पर्यंत गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किए। हर व्यक्ति को उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। वित्त मंत्री शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के पास स्थापित किए गए अंत्योदय सेवा केंद्र का उद्‌घाटन किया।

उन्होंने कहा कि विकास के मामले में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का विकास करवाने की भावना से सरकार काम कर रही है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए जिला स्तर पर अंत्योदय सेवा केंद्र स्थापित करवाए जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में आज अंत्योदय सेवा केंद्र स्थापित हो गए हैं। इन सेवा केंद्रों को स्थापित करवाने का मुख्य उद्देश्य जनता को सरकारी योजनाओं को लाभ उपलब्ध करवाना है। इन केंद्रों में कोई भी व्यक्ति जाकर किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को लागू करने का औचित्य तभी सार्थक होगा, जब लोग इन योजनाओं को खूब लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सेवा केंद्र सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सेतू की भूमिका निभाएंगे।

जींद. लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। फोटो | भास्कर

18 बच्चों को किया सम्मानित
वित्त मंत्री ने इस अवसर पर भाषण व लेखन में अव्वल रहने वाले 18 बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को 1500, 1000 और 750 रुपए की राशि इनाम स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, संतोष दनौदा, रामफल लौट, रामफल शर्मा, हवा सिंह देशवाल, एसपी डाॅ. अरुण नेहरा, एसडीएम वीरेंद्र सहरावत उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...