- Hindi News
- National
- बीसीएमईटी संस्थान के प्राध्यापक संदीप दूहन ने यूएसए में किया शोध पत्र प्रस्तुत
बीसीएमईटी संस्थान के प्राध्यापक संदीप दूहन ने यूएसए में किया शोध-पत्र प्रस्तुत
जींद | पाल्मेर हाउस हिल्टन शिकागो इलिनोइस यूएसए में मिडवेस्ट पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन की ओर से आयोजित विज्ञान सम्मेलन में बीसीएमईटी संस्थान समाजशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। सम्मेलन में 146 देशों के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शोधार्थियों ने भाग लिया। बीसीएमटी के सहायक प्राध्यापक संदीप दूहन ने बताया कि उनके शोध का विषय जलवायु परिवर्तन में ब्रिक्स नीति का अध्ययन रहा। दूहन के शोध पत्र प्रस्तुत करने पर बीसीएमईटी की निर्देशिका डॉ. शशि प्रभा त्रिपाठी ने उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।