पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोमवती अमावस्या आज, 50 हजार लोग पहुंचेंगे पांडु पिंडारा

सोमवती अमावस्या आज, 50 हजार लोग पहुंचेंगे पांडु-पिंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार को ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पांडु-पिंडारा में सोमवार को 50 हजार श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण शहर में सुबह 11 बजे तक जाम की स्थिति बन सकती है।

हालांकि इससे निपटने के लिए प्रशासन ने रूट प्लान बनाया है और दोपहर तक शहर के गोहाना रोड व जींद-रोहतक बाईपास रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थल पर किसी शरारती तत्व की वजह से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। तीर्थ स्थल से भी गाद आदि निकाल कर साफ पानी भरा जा रहा है। इसके अलावा तीर्थ स्थल पर लाइट आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि पिंडदान कर पिंड तीर्थ स्थल पर रखे ड्रमों में ही डालें। ताकि तीर्थ स्थल का पानी दूषित न हो।

सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुबह के समय गोहाना रोड पर जाम की स्थिति बनने की संभावना है। इससे बचने के लिए वाहन चालक इस रास्ते का इस्तेमाल न करे। जरूरी हो तभी इस रास्ते से आए। इसके लिए रोहतक रोड से आने वाले वाहन चालक बाईपास होकर कैथल, करनाल या नरवाना रोड पर न जाएं। वे बाईपास चौक से भिवानी रोड बाईपास होते हुए या फिर देवीलाल चौक से हांसी रोड होते हुए निकलें। इस दौरान उन्हें जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सोमवती अमावस्या के चलते दूर-दूर के श्रद्धालुओं का रविवार दोपहर से ही पांडु-पिंडारा पहुंचना शुरू हो गया। इसके अलावा दुकानदारों ने भी रविवार को ही तीर्थ स्थल पर ही तरह-तरह की चीजों के स्टॉल लगा लिए हैं।

जाम की समस्या से निपटने को प्रशासन ने बनाया रूट प्लान, दोपहर तक गोहाना रोड व रोहतक रोड बाईपास पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

तीर्थ स्थल से दूर होगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था

जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तीर्थ स्थल से दूर करने का फैसला लिया है। इस दौरान निर्माणाधीन बड़े बाईपास के आसपास में पार्किंग होगी।

जींद. सोमवती अमावस्या को लेकर पांडु-पिंडारा तीर्थ की सफाई करते ग्रामीण। फोटो | भास्कर

सुबह गोहाना रोड पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीर्थ स्थल पर लाइट से लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जाम की स्थिति न बने इसके लिए तीर्थ स्थल से दूर पार्किंग होगी और सुबह के समय गोहाना रोड व बाईपास पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।\\\' - वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम जींद

खबरें और भी हैं...