14 की बजाय 22 अप्रैल को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
जींद | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी खत्री सौरभ ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। यह राष्ट्रीय लोक अदालत अब 14 अप्रैल की बजाय 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को समाधान के लिए रख सकता है। यह लोक अदालत डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होगी।