पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवारों ने दो युवकों पर फायर कर किया घायल

बाइक सवारों ने दो युवकों पर फायर कर किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | खरकरामजी गांव में रविवार देर रात करीब 9 बजे तीन बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें दोनों युवकों को गोली लगी है। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खरकरामजी गांव के सुरेंद्र व विरेंद्र ने बताया कि गांव में आसन मोड़ पर खड़े थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर नकाबपोश छह युवक उनके पास पहुंचे। पास आते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें सुरेंद्र को एक गोली टांग में लगी, जबकि विरेंद्र के हाथ में गोली लगी है। दोनों को कई छर्रे भी लगे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...