पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल से शताब्दी एक्सप्रेस का है जींद में ठहराव पर नहीं मिलता टिकट

एक साल से शताब्दी एक्सप्रेस का है जींद में ठहराव पर नहीं मिलता टिकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि आप ट्रेन से दिल्ली या मोगा जाना चाहते हैं और शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने की इच्छा है तो आपको टिकट के अलावा 50 से 100 रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जींद जंक्शन से आपको मोगा या दिल्ली जाने के लिए टिकट नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको रोहतक या टोहाना से टिकट लेनी पड़ेगी। इससे आपको टिकट के रूप में 50 से 100 रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे और आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस ट्रेन में जींद से 30-40 यात्री जींद या मोगा शहर जाने के लिए सफर करते हैं, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के बाद ही टीटी उनकी टिकट काटता है जो 50 से 100 रुपए तक एक्स्ट्रा पैसे लिए जाते हैं। इसी समस्या को लेकर अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। रेलवे के अनुसार ट्रेन का ट्रायल 6 माह होता है, इसके बाद ट्रेन को सुचारू रूप से चलाया जाता है, लेकिन शताब्दी एक्सप्रेस को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन रेलवे ने आज तक जींद जंक्शन से टिकट जारी नहीं की है।

नियम

जींद से दिल्ली या मोगा जाने का टिकट नहीं मिलता

रेलवे ने यात्रियों के लिए दिसंबर 2012 में दिल्ली व मोगा के बीच सुपरफास्ट एसी शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी, लेकिन उस समय यह ट्रेन जींद में नहीं रुकती थी। रोहतक के बीच इसका स्टॉप टोहाना के लिए बनाया गया था। इसके बाद रेल यात्री संगठन और यात्री रेलवे अधिकारियों से मिले और इसका स्टॉप जींद जंक्शन पर करने की मांग की थी। इसके बाद 2017 में इस ट्रेन का स्टॉप जींद जंक्शन पर किया गया, जिससे कुछ यात्री दिल्ली व मोगा के बीच सफर करने लगे थे और यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी। वहीं, यात्रियों की परेशानी कम होने के बजाय उस समय बढ़ गई, जब यात्रियों को जींद से दिल्ली या मोगा जाने का टिकट इस ट्रेन के लिए नहीं मिला।

रेलवे के अनुसार ट्रेन का ट्रायल 6 माह होता है, इसके बाद सुचारू रूप से चलाया जाता है

वर्ष 2017 में हुआ था जींद में ठहराव

12043 दिल्ली-मोगा शताब्दी एक्सप्रेस दिसंबर 2012 में चली थी। उस समय यह ट्रेन शनिवार व सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन जींद जंक्शन पर रुकती थी। यात्रियों व शहरवासियों की मांग पर सोनीपत लोकसभा क्षेत्र सांसद रमेश कौशिक ने वर्ष 2017 में इस ट्रेन का शनिवार व सोमवार को ठहराव करा दिया था।

जींद स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस

एक्सपेरिमेंट के तौर पर जींद में स्टाप किया

एक साल पहले मोगा शताब्दी एक्सप्रेस का एक्सपेरिमेंट के तौर पर जींद में स्टाप किया गया था। तब से यह ट्रेन जींद जंक्शन पर रुकती जरूर है, लेकिन दिल्ली या मोगा की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए टिकट की व्यवस्था नहीं हो सकी है। यह मुख्यालय की ओर से किया जाना है। जब तक ट्रेन नियमित नहीं होती, तब तक टिकट नहीं मिलती। उच्चाधिकारियों की जानकारी में पूरा मामला है। हालांकि ट्रेन का ट्रायल छह माह तक होता है।’-अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन।

रेलवे अधिकारियों से करेंगे बात

दिल्ली से मोगा जाने वाले 12043 शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव यात्रियों की मांग पर जींद में किया गया था, लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी रेलवे ने जींद के लिए टिकट निर्धारित नहीं की है। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब वे रेलवे अधिकारियों से मिलेेंगे और पूछा जाएगा कि अब तक जींद के लिए टिकट निर्धारित क्यों नहीं की है।’-रमेश कौशिक, सांसद, सोनीपत।

डीआरएम बोले, मामले की कराएंगे जांच

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और इस तरह की शिकायत भी मेरे पास नहीं आई है। अगर टिकट न मिलने की समस्या है तो मामले की जांच कराई जाएगी।’-आरएम सिंह, डीआरएम, नई दिल्ली।

खबरें और भी हैं...