पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग से घातक बीमारियां भी हो सकती हैं ठीक : राजेश

योग से घातक बीमारियां भी हो सकती हैं ठीक : राजेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. बालाजी पार्क में योग करते साधक-साधिकाएं।

जींद | भारतीय योग संस्था जिला जयंती ने रविवार को बालाजी पार्क में 52वां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा साधक-साधिकाओं ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता प्रधान श्यामलाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. बिछाराम, संगठन मंत्री बिरेंद्र, मंत्री रामनिवास रेढू, कोषाध्यक्ष सुशील जिंदल ने हिस्सा लिया। इस दौरान संस्था सदस्य राजेश व बजरंग गर्ग ने योग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग ऐसा माध्यम है। जिससे घातक बीमारी भी ठीक हो सकती है। इसलिए हर किसी को योग करना चाहिए। सुशील ने यौगिक मुद्राओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रेस प्रवक्ता रामभज व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...