अन्ना टीम ने अभियान चलाकर रानी तालाब की सीढ़ियों की सफाई की
जींद | अन्ना टीम सदस्यों ने रविवार को रानी तालाब पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा व सीढ़ियों की सफाई की, ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा लगे व पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। एक पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य भी चल रहा है। सुनील भारतीय ने बताया कि एक साल से लगातार रानी तालाब की देखरेख ओर सफाई का कार्य चल रहा है जिससे निरंतर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। शहर के लोगों को भी इसके लिए सहयोग करना चाहिए, क्योंकि लगातार मना करने के बावजूद कुछ लोग यहां बंदरों को केले और मछलियों को आटा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और पानी भी खराब होता है। सफाई अभियान में सुखदेव हिंदुस्तानी, रवींद्र बहबलपुरिया, मोहित आसरी, महावीर हिन्दू, चंद्र कौशिक, राजेंद्र सोनी, अमित, सुशील प्रजापति, राजेश प्रजापति, राजकुमार शोरेवाला, नरेश रानोलिया, विनोद कुमार, अमित आसरी ने सहयोग किया।