पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजाद बने नंबरदार एसो. के प्रधान

आजाद बने नंबरदार एसो. के प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग रविवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता सदस्य आजाद सिंह खेड़ी वाले ने की। मीटिंग में एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आजाद सिंह खेड़ी वाले को प्रधान चुना गया। डॉ. निंद्र सिंह नारा को उपप्रधान व बिजेंद्र सिंह सिंधु अंबाला को महासचिव नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान आजाद सिंह ने सरकार से मांगी की कि नंबरदारों को सम्मान भत्ता दिया जाए, नंबरदार को नंबरदार नियुक्त करने का अधिकार दिया जाए, नए नंबरदार की मृत्यु के उपरांत नंबरदार के बेटे को नंबरदार नियुक्त किया जाए। इस मौके पर आर्य युवा संगठन के प्रधान सुरेंद्र, महासचिव सतपाल पहलवान, बिजेंद्र आर्य, दलबीर पहलवान, रघबीर सिंह नंबरदार, जोगीराम नंबरदार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...