पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार लोगों पर हमला करने का आरोप

चार लोगों पर हमला करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सफीदों के वार्ड-2 स्थित रामा काॅलोनी में रंजिशन हमला कर घायल करने के आरोप में सफीदों थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों के वार्ड-2 स्थित रामा काॅलोनी निवासी आशाराम ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनकी काॅलोनी के ही रमनदीप परिवार से रंजिश चली आ रही है। शनिवार को रमनदीप परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें आशाराम व उसके परिवार के लोग घायल हो गए। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। बाद में हमलावर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सफीदों थाना पुलिस ने आशाराम की शिकायत पर रमनदीप, उसकी प|ी सुषमा, रिश्तेदार तरावड़ी करनाल निवासी सुमेर तथा उसकी प|ी कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...