सुखमणि साहिब का पाठ किया
जींद | दूसरी पातशाही गुरु अर्जुन देव का प्रकाशोत्सव सोमवार को सिंह सभा गुरुद्वारा रेलवे जंक्शन पर मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि सेवा सोसायटी द्वारा सुखमणि साहिब के पाठ का गायन किया गया तथा शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने वरदान अस्पताल की निदेशिका डाॅ. मीना शर्मा ने कहा कि सिख कौम का हमेशा देश के हित में मुख्य योगदान रहा है। चाहे वो मुद्दा विकास का हो या देश की सुरक्षा का। इस अवसर पर डाॅ. मीना शर्मा, बलविंद्र सिंह, भगवंत सिंह, कमल ग्रेवाल, जसबीर सिंह, अशोक छिब्बर, लखपति, संतोष, लखविंद्र कोच, रिम्मी, सरोज, सतनाम कौर, राजेंद्र कौर मौजूद रहे।