पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनहांसमेंट ज्यादा लगा आर्थिक बोझ डालने का आरोप सेक्टरवासी आज काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन

इनहांसमेंट ज्यादा लगा आर्थिक बोझ डालने का आरोप सेक्टरवासी आज काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की ओर से रिहायशी प्लॉटों पर इनहांसमेंट ज्यादा लगाने के विरोध में 4 सेक्टरों की रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सदस्यों का सफीदों रोड स्थित हुडा कार्यालय के सामने चल रहा साप्ताहिक धरना सोमवार को खत्म हो गया। इसमें फैसला लिया गया कि 17 अप्रैल को चारों सेक्टरों के लोग जाट धर्मशाला में एकत्र होंगे और काले बिल्ले लगाकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करेंगे। जहां डीसी को मांगपत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की जाएगी।

धरने की अध्यक्षता प्रधान रामनिवास ढिगाना ने की। उन्होंने कहा कि यदि मांग पत्र देने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो इसी सप्ताह जाट धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हुडा जान-बूझकर उन पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। हुडा ने रिहायशी प्लॉटों पर गलत इनहांसमेंट लगाई है, क्योंकि हाईकोर्ट का फैसला है कि रिहायशी प्लॉटों पर 250 रुपए मीटर के हिसाब से इनहांसमेंट लगाई जाए, लेकिन हुडा ने सेक्टर-6 के लिए 1346 रुपए, सेक्टर-7 के लिए 1103 रुपए, सेक्टर-8 के लिए 905 रुपए व सेक्टर-9 के लिए 724 रुपए प्रति मीटर के हिसाब से इनहांसमेंट लगाई है। इससे हुडा ने हाईकोर्ट के फैसले का उल्लंघन किया और सेक्टरवासियों में हुडा के खिलाफ रोष है। इस मौके पर रमेश भनवाला, नरेंद्र खर्ब, ईश्वर कुंडू, सुशील रोहिला, गगननाथ अग्रवाल, धर्मबीर सिंह, कप्तान राठी, सतबीर, राजकुमार मलिक, मनोज श्योराण मौजूद रहे।

जींद. हुडा कार्यालय पर धरना देकर रोष प्रकट करते चार सेक्टरों के लोग।

खबरें और भी हैं...