पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 400 बच्चों पर 8 टीचर, नहीं लगी अंग्रेजी की क्लास

400 बच्चों पर 8 टीचर, नहीं लगी अंग्रेजी की क्लास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसलाना गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 400 बच्चे हैं लेकिन स्कूल में पिछले एक साल से अंग्रेजी पढ़ाने वाला टीचर तक नहीं है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। टीचरों के अभाव के कारण अब विद्यार्थी स्कूल छोड़ रहे हैं। समस्या को लेकर सोमवार को गांव की पंचायत जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंची। पंचायत ने मांगों का एक ज्ञापन सौंप जिला शिक्षा अधिकारी से जल्द ही स्कूल में पर्याप्त स्टॉफ की नियुक्ति की मांग की है। पंचायत ने कहा है कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर ताला लगाना पड़ेगा।

भुसलाना गांव के सरपंच रणबीर ग्रामीण माईचंद, बलदेव सिंह, कर्मबीर, कटार सिंह, रामभज, आनंद सिंह, जॉनी ने बताया कि पिछले साल सितंबर से स्कूल में दो गेस्ट टीचर समेत 8 ही शिक्षक हैं। जबकि स्कूल में बच्चों की संख्या 400 है। स्कूल में नौवीं से लेकर 12वीं तक की करीब एक साल से अंग्रेजी की क्लास नहीं लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा तक सिर्फ तीन विषयों इकोनॉमिक्स, हिंदी व राजनीति शास्त्र के अध्यापक हैं। 6 से 8वीं तक सिर्फ दो ही गेस्ट टीचर और प्राइमरी विंग में तीन जेबीटी टीचर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टीचरों के न होने के कारण स्कूल में छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। यदि शिक्षा विभाग ने जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें मजबूरन स्कूल को ताला लगाना पड़ेगा।

भुसलाना का स्कूल

टीचरों की कमी के कारण विद्यार्थी छोड़ रहे स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी से मिली पंचायत

जींद. डीईओ कार्यालय पहुंचकर भुसलाना गांव के पंचायत सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा।

विभाग को कराएंगे अवगत

भुसलाना गांव के स्कूल में टीचरों की कमी है लेकिन मेरे स्तर पर इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पंचायत की डिमांड भेजेंगे।\\\' -विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अिधकारी जींद।

खबरें और भी हैं...