आज निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
जींद | भगवान परशुराम सेवा धाम की ओर से 17 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा ब्राह्मण नेता नरेंद्र कौशिक बाता इस शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधान सुशील वशिष्ठ ने बताया कि शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। इस शोभायात्रा के मार्फत समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया जाएगा। यह शोभायात्रा रानी तालाब के पास स्थित राम दरबार से शुरू की जाएगी।