पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मजदूरों ने श्रम कल्याण बोर्ड अॉफिस घेरा

मजदूरों ने श्रम कल्याण बोर्ड अॉफिस घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | श्रम कल्याण बोर्ड के कार्यालय में आवेदन जमा न होने पर निर्माण मजदूरों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। निर्माण मजदूर वहीं बैठ गए और कार्यालय का घेराव कर दिया। निर्माण मजदूरों का कहना था कि बोर्ड के कर्मचारियों ने उनके सभी तरह कार्य करने से मना कर दिया है। जिससे मजदूरों में विभाग के प्रति रोष है।

सीटू के जिला सचिव कपूर सिंह, जिला कैशियर संदीप जाजवान ने बताया कि हमारी यूनियन के लंबे संघर्ष के बाद ही हरियाणा में निर्माण मजदूरों के लिए 12 वर्ष पहले कल्याण बोर्ड का गठन हुआ, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने निर्माण मजदूरों की अनदेखी की और आज तक कल्याण बोर्ड का स्वतंत्र ढांचा खड़ा करना तो दूर एक भी अधिकारी या कर्मचारी की स्थाई नियुक्ति नहीं की। इस कारण मजदूर श्रम कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं।

उन्होंने मांग की है कि पंजीकृत वर्कर का नवीनीकरण व पंजीकरण और मिलने वाली सहायता के आवेदन फार्म यूनियन द्वारा ही जमा करवाए जाएं और विभाग में स्थायी कर्मचारियों व अधिकारियों की भर्ती की जाए, ब्लॉक स्तर पर कल्याण बोर्ड के दफ्तर खोले जाएं और बकाया सुविधाओं की राशि जारी की जाए। इस मौके पर जिला उपप्रधान रामनिवास दीनदयाल, वकील, संदीप, राममेहर मौजूद रहे।

जींद. निर्माण मजदूर मांगों को लेकर श्रम कार्यालय पर रोष प्रकट करते हुए।

खबरें और भी हैं...