पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार व खड़ी ट्राॅली की टक्कर में दो घायल

कार व खड़ी ट्राॅली की टक्कर में दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | जींद-असंध मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय के पास सोमवार अल सुबह असंध की तरफ से आ रही कार सड़क के पास खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बिहार निवासी एक युवती सहित दो घायल हो गए और अन्य तीन युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

अलेवा थाना प्रभारी हरि ओम ने बताया कि कार में सवार सभी विद्यार्थी दिल्ली की मोती लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करते हैं। रविवार को दिल्ली से पोंंटा साहिब किसी दोस्त की शादी में गए हुए थे। शादी से निपटने के बाद देर शाम को सभी युवक पोंटा साहिब से वाया लाडवा, करनाल, जींद होते हुए साथी नंदगढ़ निवासी अंकुश को गांव छोड़कर वाया रोहतक दिल्ली जा रहे थे कि अलेवा के पास यह हादसा हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...