पुरानी रंजिश में हुए विवाद में 4 घायल
जींद | कालवा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविवार रात को कालवा गांव निवासी सुमित, सुनील, सतपाल, मोहित, साहिल, सुमित, दीपक व नवर| का आपस में पुरानी रंजिश के कारण झगड़ा हो गया, इसमें सुमित के पेट तथा सुनील की पीठ पर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हादसे में सतपाल व मोहित को भी चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।