पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम का पुतला फूंक महिलाओं ने लगाया सुरक्षा न देने का आरोप

पीएम का पुतला फूंक महिलाओं ने लगाया सुरक्षा न देने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश व प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस सदस्यों ने काले बिल्ले लगाकर शहरी प्रधान गायत्री देवी के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। धरने का नेतृत्व जिला प्रभारी प्रेमवती व प्रभारी कमला मलिक ने किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कठुवा, सासाराम व उन्नाव में हुए दुष्कर्म से यह साफ हो गया है की देश में महिलाओं की सुरक्षा करने में बीजेपी सरकार नाकाम है। महिलाओं की सुरक्षा की बजाय जम्मू कश्मीर में बीजेपी के नेता रेप आरोपियों का समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी समर्थित वकीलों द्वारा जम्मू में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने से रोकना भारतीय संविधान का अपमान है। उन्होंने जम्मू में मदरसे में मौलवी शहनवाज द्वारा सात वर्षीय बच्ची का रेप किए जाने की घटना को शर्मनाक बताया।

आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीजेपी ने रेप के आरोपी अपने विधायक को बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन,जनता के दबाव के सामने बीजेपी को झुकना पड़ा और सीबीआई जांच की सिफारिश की। स्नेह अहलावत व पूनम चौहान ने कहा कि इन घटनाओं पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी चुप क्यों है। बीजेपी अपने चुनावी शपथ पत्र में किए हुए महिला सुरक्षा के वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। यदि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाया तो महिला कांग्रेस द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण प्रधान मूर्ति मलिक, स्नेह अहलावत, बिमला सिवाच, पूनम चौहान, सुशीला ठाकुर, बाला शर्मा, सुखविंदर कौर, कमला, मेम शर्मा, रेेखा, दयावंती, विद्या, गुड्डी, वीना, बाला, संतोष, अंगूरी, मधु, बिमला व अनीता मौजूद रहीं।

जींद. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पीएम का पुतला फूंकतीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता।

उचाना. दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकालते युवा इनेलो के कार्यकर्ता।

दुष्कर्म घटनाओं पर युवा इनेलो ने शहर में निकाला कैंडल मार्च

उचाना | युवा इनेलो ने शहर भर में कैंडल मार्च निकाल कर बच्चियों के साथ रेप करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की। हलकाध्यक्ष नसीब घसो की अगुवाई में पुरानी मंडी में महाराजा अग्रसेन मंदिर से शुरू हुआ कैंडल मार्च पुलिस चौकी रोड, लितानी रोड, डाकघर रोड से होते हुए रेलवे फाटक पर सम्पन्न हुआ। घसो ने कहा कि देश, प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हर 15 मिनट में एक रेप की घटना देश में हो रही है। भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात सिर्फ नारों में करती है। बेटी की सुरक्षा, रक्षा के लिए कड़े से कड़ा कानून बनाना चाहिए। कुछ दिनों में हुई जम्मू-कश्मीर, यूपी में घटनाओं ने दिलों को झकझोर कर रख दिया है। इस मौके पर महाबीर दरोली, भूपेंद्र शर्मा, सूबे सिंह, राजबीर भौंगरा, बलदेव श्योकंद, रामनिवास, कृष्ण फौजी व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...